बुधवार, 9 अक्तूबर 2013

कही विद्रोह न कर दे नारी ….

मत पसारे हाथ अपने 
किसी के भी सामने 
दया के लिए वह 
चाहती हूँ  आज 
हर घर -घर में 
नारी सक्षम 
होनी ही चाहिए  
तभी ,
सही मायने में 
नवरात्रि  का उत्सव 
शक्ति की पूजा 
सार्थक कहलाएगी  !
लेकिन गाँव,कस्बों में 
आज भी 
विद्या से वंचित है 
सरस्वती 
पैसे -पैसे के लिए 
मोहताज है
 लक्ष्मी 
दुर्बल कितनी ही 
है  गौरी , दुर्गा 
सबके खाने पर 
बचा खुचा खाती है 
अन्नपूर्णा  आज भी ,
जानती हूँ उनका डर 
पढ़, लिखकर 
आत्मनिर्भर बन कर 
उनके नियमों के खिलाफ 
कही विद्रोह 
न कर दे  नारी   … 

14 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद खूबसूरत रचना है , नवदुर्गा पूजन पर समाज पर एक बढ़िया चोट की है , आभार ओर बधाई आपको !

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (11-10-2013) को " चिट़ठी मेरे नाम की (चर्चा -1395)" पर लिंक की गयी है,कृपया पधारे.वहाँ आपका स्वागत है.
    नवरात्रि और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनायें ओर बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर प्रस्तुति-
    आभार आदरणीया-
    नवरात्रि / विजय दशमी की शुभकामनायें-
    (१५ दिन की छुट्टी पर हूँ-सादर )

    जवाब देंहटाएं
  4. नारी की शक्ति कौन नहीं जानता......
    बहुत ही सार्थक रचना है दी....
    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सटीक लिखा, यथार्थ में कुछ करना होगा. हार्दिक शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  6. सच्चाई लिख दी है आपने. पिछले बरस गाँव गया था तो देखा कि कुछ भी बदला नहीं इतने सालों में.

    जवाब देंहटाएं
  7. मन के उदद्गार कब क्रियान्वित होंगे नहीं पता ... यथार्थ कहती रचना

    जवाब देंहटाएं
  8. आज के समाज पर सार्थक और सटीक बेहद खूबसूरत रचना रचना , बधाई आपको !
    नवरात्रि की शुभकामनाएँ ...!

    RECENT POST : अपनी राम कहानी में.

    जवाब देंहटाएं
  9. सामयि‍क रचना...नारी अब बने दुर्गा

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सटीक प्रस्तुति |

    मेरी नई रचना :- मेरी चाहत

    जवाब देंहटाएं
  11. पढ़, लिखकर
    आत्मनिर्भर बन कर
    उनके नियमों के खिलाफ
    कही विद्रोह
    न कर दे नारी ---------


    नवरात्र की हार्दिक शुभकामनायें
    बहुत सुंदर और सार्थक रचना
    सादर

    आग्रह है-
    पीड़ाओं का आग्रह---

    जवाब देंहटाएं
  12. अब तो नारी को ये विद्रोह करना ही होगा ... वर्ना अती बडती जाएगी ..
    दशहरा की मंगल कामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं